loading...

Sunday, 19 June 2016

जानें कौन सा जानवर घर में रखना है शुभ और किसे रखें घर से दूर

                       जानें कौन सा जानवर घर में रखना है शुभ और किसे रखें घर से दूर    

लोग अपने घरों में कुत्ता, बिल्ली, गिलहरी, खरगोश जैसे पालतू जानवरों को रखते हैं। लोग शौक ने इन जानवरों को अपने घरों में रखते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि

कई बार ये पालतू जानवर भी आपके लिए अशुभ होते हैं।

उन्हें रखते से आप आर्थिक तंगी, मानसिक परेशानी और शारीरिक कष्ठों जैसे परेशानियों से जूझते हैं। जबकि कुछ ऐसे पशु-पक्षी हैं जिन्हें पालने से घर का वातावरण खुशहाल,

समृद्ध घर आती है।

इन जानवरों को घर में रखने से घर वैभव से युक्त रहता है। उनके घर में आने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है। ऐसे में आज हम आपको बताते हैं कि कौन से

जीव-जन्तु ऐसे हैं जिन्हें घर पर रखना शुभ हैं और किन्हें रखना अशुभ। कौन से जीवों को घर में रखना चाहिए और किन्हें नहीं...

कुत्ता
हिंदू धर्म के मुताबिक कुत्ते को भैरव का सेवक माना जाता है। ऐसे में अगर आप अप ने घर में कुत्ते को पालते हैं और प्रतिदिन उसे भोजन करवाते हैं तो आपके घर में

धन-दौलत की प्राप्ति होगी।
उसे भोजन करवाते हैं तो आपके घर में धन-दौलत की प्राप्ति होगी।

मेंढ़क
वास्तु शास्त्र के मुताबिक अगर आप अपने घर में मेंढ़क रखते हैं या फिर उसके रूप में पीतल का मेढ़क बना रखते हैं तो आपके घर से बीमारी कोसों दूर रहेगी। रोज दफ्तर

निकलने से पहले मेढ़क को देखकर निकलना बेहद शुभकारी होता है।

तोता
ज्योतिष के मुताबिक अगर आप अपने घर में तोता पालते हैं तो वो आपके घर पर आने वाली परेशानियों को पहले भी भांप जाता है।

घोड़ा
वास्तु शास्त्र के मुताबिक घोड़ा ऐश्वर्य का प्रतीक है। ऐसे में घर में घोड़े की प्रतिरूप रखना या फिर घोड़ा रख ना शुभकारी होता है।

कछुआ
ज्योतिष के मुताबिक घर में कछुआ रखना बेहद शुभ होता है। चूंकि कछुआ दशावतारों में से एक है, इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिनिधि माना जाता है। घर में तांबे का कछुआ

रखने से वैभव की प्राप्ति होती है।

मछली
चाइनीज वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में सुनहरे रंग की मछली रखना सुखदायक होता है। कहा जाता है कि घर में मछली रख ने से घर में शांति आती है।

खरगोश
वास्तु के मुताबिक घर में खरगोश पालने से समृद्धि आती है और ये जानवर आपके बच्चों के लिए शुभकारी होता है।

No comments:

Post a Comment