loading...

Saturday, 23 January 2016

वास्तु के सरल उपाय वर्ष 2016 को बनाएंगे कुछ खास



वास्तु के सरल उपाय वर्ष 2016 को बनाएंगे कुछ खास
हमारे लिए फिर से एक वही समय आ गया है. जब हम अपने जीवन को एक नई दिशा , ऊर्जा और नई उम्मीदों से भरने का संकल्प लेते हैं। कहने का आशय यह है. नया साल यानी जीवन में नए सपनों को जगह देने और उन्हें साकार बनाने का अवसर। खुद से खुद को बेहतरीन बनाने का अवसर । हमें अपने जीवन में जुड़े संबंधों, संसाधनों और सेहत को बेहतरीन से और बेहतरीन बनाने का समय ,
आपको आपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा भरने की शुरुआत घर से ही करने से बेहतर क्या हो सकता है। सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण घर यानी परिवार के सदस्यों के बीच अच्छी बातचीत, प्यार, काम में बरकत और रचनात्मकता, कम झगड़े और झंझट।वास्तु शास्त्र के अनुसार पांच तत्व, सूरज, चांद, नवग्रह और पृथ्वी, इनकी ऊर्जा का संतुलन ही जीवन संचालित करता है, घर में इसी ऊर्जा का संतुलन स्थापित कर हम जीवन को बेहतरीन बना सकते हैं।
वास्तु से जुड़े ऐसे ही कुछ उपाय जो आपकी मदद कर सकते हैं-
आपके घर के मुख्य द्वार से ही सकारात्मक और नकारात्मक ऊर्जाओं के प्रवेश का आदान-प्रदान शुरू होता है.
1. आप अपने घर की उत्तर दिशा में कुबेर देवता को स्थान देकर अपनी बुद्धिमता और समझ को संतुलित कर सकते है.
2. यदि आप अपने घर में पेड़-पौधे लगायेगें तो उससे आपके जीवन में एक नई सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होगी . पेड़-पौधे पूर्व दिशा के दोषों को हटाकर संतुलन बनाने का कार्य करते हैं।और जीवन में शक्ति प्रदान करते है .
3. आपको चाहिए की आप घर के उत्तर, पूर्व से कूडा-करकट हटा दें , पुराने सड़े-गले कपड़ों और अन्य वस्तुओं को हटाकर, छह महीने या अधिक समय से रखे बेकार व बिना इस्तेमाल किए इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जो विकास में रुकावट या अड़चन डालें, उन्हें घर से बाहर करके कलह क्लेश से दूर रहें।
4. यदि आप अपने जीवन में नियम संयम को धारण करें तो आप अपने मन में उत्साह, आनंद, उमंग, शांति की सकारात्मक उर्जा भर सकते है.
5. इस नव वर्ष में जमीन खरीदते समय इस बात का विशेष ध्यान दें की उस प्लॉट या जमीन को न लें जिस पर दक्षिण-पश्चिम से सड़क आ रही हो। दक्षिण दिशा को सड़क वाले प्लॉट को नहीं खरीदना चाहिए।
6. यदि आप इस नव-वर्ष में अपने लक्ष्य को स्वयं अपने हाथों से कागज पर लिख कर अपने घर के सामने दीवार पर टांग लें। साथ ही निश्चित समय सीमा भी बांध लें तो लक्ष्य पूरे करने की ऊर्जा अवश्य रूप से मिलेगी।

No comments:

Post a Comment