loading...

Friday, 29 January 2016

शुक्रवार को लक्ष्मी प्रतिमा के सामने कर सकते है ये उपाय यदि कड़ी मेहनत के बाद भी उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं हो रहा है

शुक्रवार को लक्ष्मी प्रतिमा के सामने कर सकते है ये उपाय
यदि कड़ी मेहनत के बाद भी उचित प्रतिफल प्राप्त नहीं हो रहा है
पैसों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है तो यहां एक उपाय बताया जा रहा है। यह उपाय नारियल से संबंधित है। यह उपाय बहुत सरल है। माना जाता है कि इस उपाय से महालक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। उपाय की पूरी विधि है और सही विधि से ही यह उपाय शुक्रवार को किया जाना चाहिए। इसके प्रभाव से कई समस्याओं का निवारण हो सकता है ें क्यों आती हैं परेशानियां
ज्योतिष के अनुसार यदि कुंडली में ग्रहों की स्थिति यदि विपरीत हो तो धन संबंधी मामलों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि उचित ज्योतिषीय उपचार द्वारा ग्रह बाधा को दूर किया जाए तो संभवत: इस प्रकार की परेशानियों में कमी आ जाती है। यहां धन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए एक प्राचीन उपाय बताया जा रहा है। यह उपाय प्रति शुक्रवार महालक्ष्मी की प्रतिमा के सामने किया जाना चाहिए।
इस विधि से करें उपाय
प्रति शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त में उठें और नित्य कर्मों से निवृत्त होकर पूर्णत: पवित्र हो जाएं। इसके बाद श्रीगणेश और धन की देवी महालक्ष्मी का पूजन करें।
पूर्ण पूजन सामग्री के साथ ही एक नारियल भी पूजन में रखें। मिठाई और पुष्प हार भी रखें। नारियल पर लाल धागा लपेट लें।
जब महालक्ष्मी का पूजन पूर्ण हो जाए तब नारियल को तिजोरी में या किसी ऐसे स्थान पर रख दें, जहां आप पैसा रखते हैं।
दिन-भर तिजोरी में ही नारियल को रखे रहने दें। रात के समय तिजोरी से नारियल निकाल लें और किसी गणेश मंदिर में अर्पित कर दें। साथ ही, श्रीगणेश और महालक्ष्मी से निर्धनता दूर करने की प्रार्थना करें।
ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से कुछ ही समय में सकारात्मक फल प्राप्त होने लगते हैं। इसके साथ ही ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार के अधार्मिक कार्यों से खुद को दूर रखें। अन्यथा उपाय निष्फल हो जाएगा।

No comments:

Post a Comment