loading...

Wednesday, 27 January 2016

आर्थ‌िक परेशानी से बचने के ल‌िए गुरुवार के द‌िन नहीं करें ये 7 काम ज्योतिष के अनुसार जरा सी सावधानी बरती जाए तो गुरुवार का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली हो सकता है। लेकिन भूलकर भी ये 7 काम नहीं करें।

आर्थ‌िक परेशानी से बचने के ल‌िए गुरुवार के द‌िन नहीं करें ये 7 काम
ज्योतिष के अनुसार जरा सी सावधानी बरती जाए तो गुरुवार का दिन आपके लिए सौभाग्यशाली हो सकता है। लेकिन भूलकर भी ये 7 काम नहीं करें।
मालामाल बने रहना चाहते हैं तो ध्यान रहे कि गुरुवार को क‌िसी को भी कर्ज न दें। ये अशुभ होता है।
जहां तक कर्ज का सवाल है तो इस दिन कर्ज लेना भी अशुभ है। ये बात बैंकों के कर्ज पर भी लागू होती है, इसलिए लोन वगैरह की सोच रहे हैं तो गुरुवार के नजरअंजाद करें।
जैसा कि हमारे बड़े-बुजुर्ग बताते आए हैं, गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटने से बचें। ये अशुभ होता है। आर्थिक नुकसान तो होता ही है, सेहतलाभ भी नहीं होता है।
चूंकि गुरुवार गुरू का दिन है। इसलिए भूलकर भी प‌िता और गुरुजनों का अपमान न करें, उन्हें बुरा-भला नहीं कहें।
सफेद वस्‍त्र धारण न ही करें तो अच्छा रहेगा। गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनें तो आपकी बरक्कत होगी। मन भी शांत रहेगा। घर में भी शांति का महौल बना रहेगा और कारोबार में हैं तो लाभ निश्चित है।
गुरुवार को धन संचय करना या जमा करने संबंधी काम न करें, क्योंक‌ि गुरूवार को खाली द‌िन माना जाता है। फिर भी इस दिन कुछ विशेष कार्य करना चाहते हैं तो किसी ज्योतिषी की सलाह अवश्य ले लें। क्योंकि गुरू के साथ पुष्य नक्षत्र हो तो कोई नया काम क‌िया जा सकता है।
इस दिन घर से कन्या को व‌िदा न करें। अगर करना ही पड़े तो कन्या के हाथ से कोई वस्तु लेकर घर में रख लें। ऐसी मान्यता है क‌ि गुरुवार के द‌िन कन्या की व‌िदाई करने पर लक्ष्मी जी घर से चली जाती हैं।

No comments:

Post a Comment